उत्तराखंड राज्य में दून घाटी के बीच स्थित देहरादून भारत के दर्शनीय स्थलों में से एक हैं।उतराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून पर्यटकों के मध्य बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो फैमली वेकेशन, फ्रेंड्स टूर और कपल्स के घूमने के लिए उत्तराखंड की परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है।

रॉबर्स गुफा अपनी अनूठी प्राकृतिक घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस स्थान को गायब होने वाली धारा के रूप में भी जाना जाता है। कहते हैं कि इस स्थान का उपयोग ब्रिटिश राज्य के दौरान लुटेरे छुपने के लिए भी करते थे।

Robber's Cave

Malsi Deer Park

यह एक छोटा जूलोजिकल पार्क है। यह पार्क फोटोग्राफी, पिकनिक, शांत वातावरण और दर्शनीय स्थलों के लिए बहुत खास माना जाता है। हालांकि यह पार्क प्रमुख रूप से हिरणों के लिए फेमस है। लेकिन यहां मोर, नीलगाय, खरगोश और बाघ जैसी प्रजातियों के जानवरों को भी देखा जा सकता हैं।

Mindrolling Monastery

मिन्ड्रोलिंग मठ देहरादून का एक खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं जहां सेंकडों की संख्या में पर्यटक आते हैं। कई वर्गों के साथ एक वास्तुशिल्प उत्कृष्ट कृति होने के नाते मिन्ड्रोलिंग मठ को देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। कई सुंदर उद्यान, बड़े क्षेत्र, और एक स्तूप सभी मठों में स्थित हैं।

Sahastradhara Waterfall

इस स्थान पर झरने, गुफाएं, सीढियां और खेती की जमीन भी शामिल हैं। यह स्थान उन झरनों और गुफाओं के लिए भी जाना जाता हैं जिनमे पानी चूना पत्थर के स्टैलेक्टाइट्स से टपकता है। यह स्थान आकर्षित फोटोग्राफी, धार्मिक स्थल और पर्यटकों की पसंदीदा जगहों के लिए जाना जाता हैं।

Tapkeshwar Temple

भगवान शिव को समर्पित टपकेश्वर मंदिर एक गुफा मंदिर हैं, शिवलिंग पर लगातार छत से पानी टपकते रहता है जिसे देखने के लिए लोगो की लम्बी भीड़ लगी रहती हैं। माना जाता हैं की इस गुफा को गुरु द्रोणाचार्य ने बसाया था और यह द्रोण गुफा के नाम से भी प्रसिद्ध है।

Next- जनवरी में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत की इन शानदार जगहों पर जाना न भूलें