हर साल  27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है। दुनियाभर में ये दिन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

घूमने का शौक रखने वाले अधिकतर भारतीय विदेश यात्रा का सपना देखते हैं। हालांकि विदेश जाने के लिए अधिक व्यय की चिंता, वीजा और अन्य दस्तावेजों के कारण इस सपने को पूरा करने से वंचित भी रह जाते हैं।

लेकिन भारतीय यात्रियों के लिए कुछ सबसे सस्ते देश है। जो कम बजट में यात्रा का मौका देते हैं और ये आपके विदेश यात्रा का एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

नेपाल भारतीय यात्रियों के लिए बजट यात्रा का एक शानदार विकल्प हो सकता है। यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य, पर्वत, तीर्थ स्थल, और अनुभवों के लिए प्रसिद्ध है।  इसके अलावा नेपाल के लिए वीजा की जरुरत नही होती।

NEPAL

भारतीय यात्रियों के लिए श्रीलंका एक और सस्ता विकल्प हो सकता है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थल, और सुखद खाना उपलब्ध है।

SRI LANKA

थाईलैंड घूमने में अधिक पैसे खर्च नहीं करते पड़ते।  विदेश की बजट यात्रा के लिए थाईलैंड काफी लोकप्रिय है, जो पर्यटकों को अपनी खूबसूरत सौंदर्य, खास खाना, और धार्मिक स्थलों के लिए आकर्षित करता है।

THAILAND

इंडोनेशिया के द्वीप राज्य बाली और लोम्बोक को भी भारतीय पर्यटक कम पैसों में घूम सकते हैं। इंडोनेशिया के समुद्र तट, सुंदर पर्वत और प्राकृतिक नजारे यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

INDONESIA

Next: Best Places To Visit In Gurgaon For Couples