दिल्ली के स्ट्रीट फूड स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों में भी काफी लोकप्रिय हैं। आज हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां के स्ट्रीट फूड काफी ज्यादा फेमस हैं -

Chandni Chowk

चांदनी चौक अपने कपड़ों, डिजाइनर लहंगों के लिए ही फेमस नहीं है, बल्कि यहां का स्ट्रीट फूड दुनियाभर में फेमस है। साथ ही यहां के प्रसिद्ध परांठे वाली गली के परांठे खाना न भूलें

Lajpat Nagar

यहां के भल्ला किंग का पालक पत्ता चाट और सेव पुरी या कृष्णा कचौरी भंडार में छोले भठूरे दिल खुश कर देते हैं। साथ ही यहां के आनंद जी की दूकान के लस्सी दाल समोसा का मिश्रण लोगों को बेहद पसंद आते हैं।

Karol Bagh

यहां आप मिठाई के लिए ढेर सारी जलेबी और कुल्फी के साथ नल्ली निहारी, बटर चिकन, सोया चाप, पकोड़े और कचौरी और मलाई लस्सी का फुल मजा ले सकते हैं।

Connaught Place

यहां के अनिगिनत कैफे, शॉपिंग स्टोर्स और खाने के लिए स्ट्रीट फूड की दुकानें लोगों के लिए एक फेवरेट हैंगऑउट प्लेस बनाती हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए यहां खाने के लिए बहुत कुछ है

INA Market

आईएनए मार्केट भी दिल्ली के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड वाली जगहों में ज्यादा पीछे नहीं है। यहां आपको छोटे-छोटे रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, जहां आपको नाश्ते से लेकर डिनर तक सब कुछ मिल जाएगा।

Next: कपल्स के लिए जयपुर के सबसे अच्छे और प्राइवेट प्लेस